Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*

0
2

* *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार* द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के मां दुर्गा प्रतिमा पण्डाल आयोजक, रामलीला आयोजक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, दोनों समुदायों के धर्मगुरु एवं डीजे संचालक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया। सभी से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।

उपस्थित सभी आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान प्रभारी निरी0 थाना गैंड़ास बुजुर्ग व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण* और पढ़ें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat