Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान

मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान

0
4

महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

और पढ़ें
› क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना हरैया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*


श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने जागरूकता कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat