’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
श्रावस्ती। जनपद के प्रभारी मंत्री/माननीय मंत्री, कारागार विभाग, उ0प्र0 श्री दारा सिंह चौहान जी एक दिवसीय भ्रमण हेतु कल दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहुंचेंगे तथा ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत आयोजित ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे। पूर्वान्ह 11ः20 बजे मा0 मंत्री जी कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में आयोजित ’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण वितरण’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूर्वान्ह 11ः55 बजे निरीक्षण भवन में मा० मंत्री जी जिला प्रशासनिक समन्वय समिति/कोर कमेटी की बैठक करेंगे। अपरान्ह 02 बजे विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत यू0पी0टी0 पहुंचकर मा० मंत्री जी सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित ’सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी अपरान्ह 02.30 बजे जनपद लखनऊ हेतु प्रस्थान कर जाएंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल प्रवीण यादव ने दी है।





















