Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत स्थायी आतिशबाजी स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत स्थायी आतिशबाजी स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
3

श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में आगामी त्योहारी अवसरों के दृष्टिगत स्थायी आतिशबाजी स्थलों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल द्वारा फायर सर्विस टीम के साथ जनपद श्रावस्ती के तहसील जमुनहा अंतर्गत मल्हीपुर में स्थायी आतिशबाजी विक्रेता करीम उल्ला (बनी-बनाई) की रेडीमेड आतिशबाजी क्षमता 15 किग्रा वाली दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान फायरमैन हनुमन्त मिश्रा, दीपक अवस्थी एवं सच्चिदानंद तिवारी उपस्थित रहे। मौके पर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं स्थापित पाई गईं।अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद में स्थायी आतिशबाजी स्थलों एवं दुकानों का नियमित निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

और पढ़ें
› क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना हरैया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*
संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat