श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान की अध्यक्षता में थाना इकौना पर व थाना को0 भिनगा पर क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह तथा उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज द्वारा आगामी त्यौहारों शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन दशहरा के दृष्टिगत अंतर सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने व शांति पूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के *संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जुलूस आयोजकों व DJ संचालको के साथ मीटिंग आयोजित की गई।बैठक मे सभी गणमान्य से वार्तालाप कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा प्रतिमा विसर्जन के जूलुस के रास्तों के बारे में जानकारी ली।शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी तथा कोई नई परम्परा न चलायी जाये इसके बारे में भी अवगत कराया गया। सभी से शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनायें रखने, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की।
*अपील*
*किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने व क्षेत्र में कोई भी अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों व अन्य किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर उसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस व डायल 112 पर सूचित करें इस दौरान नायब तहसीलदार इकौना, प्रभारी निरीक्षक इकौना व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




















