Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पायल, बिछिया,...

घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पायल, बिछिया, सोने की बाली और नकदी उड़ाए थे

0
4

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव में घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 4 बजे के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर के बक्से से चांदी की पायल, बिछिया, सोने की बाली और 8 हजार रुपए चोरी किए थे। 12 नवंबर को घर में हुई थी चोरी विशुनापुर गांव के वासुदेव वर्मा पुत्र चुन्नू प्रसाद ने 14 नवंबर को इकौना थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को अवधराम यादव पुत्र पुन्य आत्मा निवासी कुटी, विशुनापुर ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोप है कि आरोपी ने बक्से से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक सोने की बाली और 8 हजार रुपए नकद चोरी किए थे। अकबरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तारी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अवधराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और इकौना के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में टीम ने 15 नवंबर को उसे अकबरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here