Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के चंदन कुटिया मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां:भव्य झांकी, भजन-कीर्तन और...

श्रावस्ती के चंदन कुटिया मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां:भव्य झांकी, भजन-कीर्तन और भंडारे का होगा आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

0
12


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज स्थित चंदन कुटिया मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (कन्हैया अष्टमी) पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल मंदिर में भव्य झांकी, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का काम तेजी से चल रहा है। तैयारियों में बब्लू श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव और बद्रीस श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर मंदिर की साफ-सफाई, मंच सजाने और पूजा सामग्री की व्यवस्था की योजना बनाई है। बब्लू श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी कन्हैया अष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय विशेष आरती और भंडारे का आयोजन होगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here