महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पास प्रेम पोखरा स्थित रेलवे गेस्ट हाउस के बरामदे में सोमवार रेलकर्मी भद्रसेन गिरी (42) का शव मिला। उनका शव गमछे के सहारे लटका हुआ था। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भद्रसेन गिरी नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 12, अटल नगर सिधवारी के रहने वाले थे। वे रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर, आनंदनगर के अधीन माली के पद पर काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत की वजह जांच और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बाद ही पता चलेगी।
रेलवे गेस्ट हाउस में लटका मिला रेलकर्मी का शव:महराजगंज के प्रेम पोखरा के पास हुई घटना, फरेंदा पुलिस ने जांच शुरू की
BREAKING
NEWS

















