श्रावस्ती के इटवरिया के पास सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। समई की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया।
इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा निवासी समई पुत्र राम उजागर (30) और मुनावर पुत्र नवाब अली (40) सोमवार रात इकौना से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। भामे पारा-लालपुर मार्ग पर इटवरिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद समई को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। मुनावर का इलाज सीएचसी में किया गया।
BREAKING
NEWS

















