बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के सुकरौली अजगैवा जंगल गांव में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार 16 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि गांव की सुफला प्रजापति (72), पत्नी रामचेत प्रजापति, ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई हैं। ट्रैक्टर गांव के नरसिंह पुत्र कन्हैया लाल चौधरी चला रहे थे।
सूचना मिलने पर टिनिच चौकी में तैनात उपनिरीक्षक रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
BREAKING
NEWS

















