महराजगंज जिले की ग्राम सभा पकड़ीनौनिया में छत से गिरकर शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, शंकर पुत्र गोली किसी काम से घर की छत पर गए थे। वह छत से खाट उतारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. महेश प्रजापति ने बताया कि छत से गिरने के कारण शंकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत नाजुक है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
BREAKING
NEWS

















