बस्ती में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। पखवाड़ा 16 से 30 नवंबर तक चलेगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में भारती ने सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई।
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर तिरंगा चौराहा, कंपनी बाग, रोडवेज, फव्वारा तिराहा और बड़ेवन होते हुए आईटीआई परिसर पहुंची। वहीं इसका समापन हुआ।
भारती ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने और सड़क पर स्टंट न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा/प्रवर्तन) धर्मेन्द्र कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा, यात्रीकर अधिकारी शिवकुमार मिश्र, यातायात निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी, राहवीर प्रमोद ओझा और परिवहन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
बस्ती में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू:सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने दिलाई शपथ, प्रचार वाहन किया रवाना
BREAKING
NEWS

















