महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रैक्टर और बोलेरो चालकों के बीच रास्ता देने को लेकर बहस हुई। मौके पर पहुंचे दरोगा राजकुमार से भी बोलेरो चालक की कहासुनी हो गई।
यह घटना बहादुरी से विश्रामपुर मार्ग पर हुई। रास्ता संकरा होने के कारण आमने-सामने आए ट्रैक्टर और बोलेरो को निकलने में दिक्कत हुई। बोलेरो का एक पहिया खेत में उतर गया। इसके बाद दोनों चालकों में बहस शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर कोल्हुई थाने के दरोगा राजकुमार मौके पर पहुंचे। सड़क पर जाम देखकर उन्होंने चालकों से गाड़ियां किनारे करने को कहा। इसी दौरान बोलेरो चालक और दरोगा के बीच कहासुनी हुई।
इसके बाद दरोगा राजकुमार ने कोल्हुई थाने को सूचना दी। कोल्हुई एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि गाड़ियों को लेकर चालकों के बीच विवाद हुआ था और एसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे थे।
BREAKING
NEWS

















