Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश अगले साल मणिपुर में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस सांसद अकोइजाम, यौन उत्पीड़न...

अगले साल मणिपुर में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस सांसद अकोइजाम, यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

0
5

डिजिटल डेस्क, इंफाल। अगले साल मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम भी अपनी किस्मत आएमाएंगे। इस बात की जानकारी अकोइजाम ने रविवार रात अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ओ. इबोबी सिंह के साथ इस बात पर चर्चा की कि राज्य में कांग्रेस की सरकार कैसे बनाई जाए। इस चर्चा के बाद यह तय किया गया कि मैं कीसमथोंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।

प्रोफेसर की पोस्ट से हुए बर्खास्त

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के सेंटर फॉर द स्टडी आफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर रहे अकोइजाम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद नौ अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया गया था।