Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट तिरंगा, परिंदा, खामोशी, क्रांतिवीर और प्रहार… पीएम मोदी ने फिल्मों के नामों...

तिरंगा, परिंदा, खामोशी, क्रांतिवीर और प्रहार… पीएम मोदी ने फिल्मों के नामों को शब्दों में पिरोकर नाना को किया याद

0
2
तिरंगा, परिंदा, खामोशी, क्रांतिवीर और प्रहार... पीएम मोदी ने फिल्मों के नामों को शब्दों में पिरोकर नाना को किया याद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के क्रांतिवीर नाना पाटेकर की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। 75 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्हें गावो स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। 45 मिनट के आसपास उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नाना पाटेकर की फिल्मों के नामों को शब्दों में पिरोकर उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नाना की तिरंगा, परिंदा, प्रहार, क्रांतिवीर और खामोशी जैसी फिल्मों के नाम लिए।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “आज सुबह हमें यह खबर मिली कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता।”

उन्होंने आगे कहा, “नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा। वो बंधनों में नहीं रहे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। वह एक ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जिनती तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। मैं नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

सुबह 5.20 पर हुआ निधन

मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। घटना के वक्त नाना के साथ घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। अब शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अंतिम संस्कार पुणे के फॉर्महाउस में होगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat