नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध लगातार जारी है। इंडिया गठबंधन के सांसद आज भी प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में मौजूद गठबंधन के सांसद राजघाट की ओर मार्च करेंगे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोपहर 1:45 बजे विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के लंच में इंडिया गठबंधन के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी यहां पहुंचे हैं. इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। खरगे ने बुधवार को भी दिल्ली के सागर रत्ना होटल में विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था।
मंगलवार से जारी है विपक्ष का प्रदर्शन
विपक्षी दलों के प्रमुख नेता मंगलवार से ही सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने मार्च को रोकते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था।
विपक्ष का दावा है कि इस मार्च में लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में दाखिल हो गए थे, जहां दोनों ने कई घंटे धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे सांसद
बुधवार को खरगे के लंच के बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। इस दौरान राहुल गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी समेत कुछ सांसद सड़क पर लेट गए थे। बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन को लेकर दर्ज हुई FIR
आकाशवाणी भवन में हुए प्रदर्शन और बुधवार के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस की ओर से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और बदसलूकी जैसे आरोप लगाए गए हैं।
बुधवार को एफआईआर को लेकर राहुल गांधी से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज मामले उनके लिए मेडल की तरह हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके खिलाफ पहले से 45 एफआईआर दर्ज हैं और उनका लक्ष्य 100 एफआईआर तक पहुंचने का है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















