नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में अंधेरी जगहें, लाइटिंग की कमी, टूटे फूटपाथ औऱ कचरे की समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बुधवार देर रात दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस का दौरा किया और आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्राओं से मिलकर उनकी चिंताओं को सीधे सुना। यह जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई समस्याएं सामने आईं, जैसे अंधेरी जगहें, स्ट्रीट लाइटिंग की कमी, टूटे-फूटे फुटपाथ, सीसीटीपी कवरेज में कमी और कचरा जमा होना। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी देरी के हर समस्या का समाधान करें और इस पर अमल की बारीकी से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और हिफाजत से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, दिल्ली पुलिस, दिल्ली लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कैंपस के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने, अंधेरे वाले पॉइंट तुरंत खत्म करने, सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ छात्राओं के लिए लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी सुधारने के निर्दश दिए हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















