श्रावस्ती के जमुनहा में भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान में छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी। वर्मा ने कहा कि युवा लोकतंत्र की ताकत हैं। हर पात्र युवा को मतदाता बनना चाहिए और अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खुद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दोस्तों, परिवार के सदस्यों व आसपास के योग्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। वर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भूमिका निभाते हैं। हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।
BREAKING
NEWS















