निचलौल ब्लॉक की ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड में 1008 श्री नवग्रह महायज्ञ की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को यज्ञ स्थल से हनुमान जी की पताका निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों ने इलाके के प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को निमंत्रण कार्ड बांटे। उन्होंने महायज्ञ में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पिछले 25 साल से लगातार हो रहा है। समिति के अध्यक्ष सर्वजीत पटेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला और कोषाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि महायज्ञ की शुरुआत 10 दिसंबर को कलश यात्रा से होगी।
पताका निकालने और निमंत्रण देने के कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, संतोष सिंह, शेषमनी पटेल, कोमल भारती, जनार्दन वर्मा, जयकरन पटेल, रामू यादव, गणेश प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, बृजेश प्रजापति और छोटे यादव समेत ग्रामीण और यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद रहे।
नवग्रह महायज्ञ के लिए निकाली हनुमान जी की पताका:पकड़ी भारत खंड में 10 दिसंबर को कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
BREAKING
NEWS

















