श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। हादसा पाण्डेय पुरवा के पास हुआ। गांव के रहने वाले इंस्पेक्टर मिश्रा इकौना से खाद लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















