Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर बैठक:एसडीएम, तहसीलदार ने...

फरेंदा में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर बैठक:एसडीएम, तहसीलदार ने बीएलओ को दी जानकारी; मृतक और दोहरे नाम हटाने के निर्देश

0
0

महराजगंज के फरेंदा में 17 नवंबर को ग्राम सभा सिधवारी के प्राथमिक विद्यालय में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और संशोधन को लेकर बैठक हुई। एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय और तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बीएलओ को जानकारी दी और बूथ का निरीक्षण किया। ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने बीएलओ से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटना नहीं चाहिए। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवक-युवतियों के नाम सूची में जोड़े जाएं। मृतक, स्थायी रूप से बाहर जा चुके और दोहरे नाम वाले मतदाताओं के नाम हटाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और बैठने की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बीएलओ घर-घर जाकर जांच करें और लोगों से फॉर्म भरवाएं।
तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि वोटर लिस्ट में संशोधन का काम ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाए। उन्होंने बीएलओ से कहा कि किसी मतदाता के नाम, पते या जन्मतिथि में गलती हो तो उसे तुरंत ठीक करें।
बैठक में कहा गया कि निर्वाचन आयोग समय-समय पर मतदाता सूची की जांच और संशोधन कराता है। इससे सूची अपडेट रहती है और गांव से शहर गए लोगों, नए युवा मतदाताओं और महिलाओं के नाम जोड़े जा सकते हैं। मृतकों के नाम भी हटाए जा सकते हैं।
प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव ने कहा कि ग्राम सभा में सभी बीएलओ को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग जागरूक हैं और अपने नाम की जांच करा रहे हैं। बीएलओ ने तय समय में घर-घर सर्वे पूरा कर सूची अपडेट करने की बात कही।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }