श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित तथा 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
राहुल यादव पुत्र मालिकराम निवासी जोगिया कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर
गिरफ्तारी का स्थान-
जेतवन मोड़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 34/26 धारा 115(2),110,303(6), 317(2), 3(5), 317(4) BNS थाना NMPT जनपद श्रावस्ती
2.मु0अ0सं0 37/26 धारा 109,352, 351(3), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना NMPT जनपद श्रावस्ती
3.मु0अ0सं0 542/24 धारा 309(6),317(2) BNS थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर
गिरफ्तारी टीम
01.थानाध्यक्ष श्री जयहरी मिश्रा थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती।
2.उ0नि0 श्री शिवकुमार थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती।
03. मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती।
04.आरक्षी देवेन्द्र यादव थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती।
05.आरक्षी विमलेश यादव थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती।































