MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया...

गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया , सीएमओ ने अस्पताल सील किया

0
1


बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी मुस्तफाबाद में तैनात डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और ओवरडोज दवा देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया। प्रसव के लिए सीएचसी पहुंचे थे परिजन पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम सपसा निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर सिंह की पत्नी ऋचा सिंह गर्भवती थीं। छह सितंबर को परिजन उन्हें प्रसव के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर कल्पना साहू ने ऋचा को अपने निजी अस्पताल आरोग्य विकल्प रिठौरा केंद्र, जरवल रोड ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन गर्भवती महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
इलाज के दौरान ओवरडोज दवा देने का आरोप परिजनों के अनुसार, निजी अस्पताल में डॉक्टर कल्पना साहू ने ऋचा का इलाज शुरू किया। आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और उन्हें ओवरडोज दवा दे दी गई। इसी दौरान रात करीब 10 बजे ऋचा सिंह की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद निजी अस्पताल सील शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निजी अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ संजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर अस्पताल को सील किया गया है। संचालक को तीन दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। रिकॉर्ड और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस भी परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here