BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में कार से टकराई बाइक, मा-बेटा घायल:अचानक ब्रेक लेने से हुआ...

बस्ती में कार से टकराई बाइक, मा-बेटा घायल:अचानक ब्रेक लेने से हुआ हादसा, कार चालक फरार; पुलिस ने कार ट्रेस कर थाने बुलाया

0
0

बस्ती बांसी मार्ग पर पड़िया चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक कार के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मा नसीमा खातून (42) और बेटा मोहम्मद अरफाज (20) घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को एक प्राइवेट ऑटो से जिला अस्पताल बस्ती भेजा। वहीं, कार चालक अपनी कार समेत रुधौली की तरफ भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर हादसा प्रभारी गामा यादव और अनुपम पोरवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का पता लगाकर उसे थाने बुलाया। मोहम्मद अरफाज अपने पिता मोहम्मद सफीक के साथ रुधौली थाना क्षेत्र के हसनी गाव के रहने वाले हैं। वे अपनी मा नसीमा खातून को बाइक पर बिठाकर बस्ती से रुधौली स्थित अपने गाव जा रहे थे। जब वे पड़िया चौराहे पर पहुंचे, तो उनके आगे चल रही एक अज्ञात कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार के अचानक रुकने से अरफाज अपनी बाइक और मा समेत कार से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दूर जा गिरे और घायल हो गए। बाइक का अगला हिस्सा भी खराब हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here