BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश त्रिमुहानी पुल से कक्षा सात के छात्र ने लगाई छलांग:पुल पर मिली...

त्रिमुहानी पुल से कक्षा सात के छात्र ने लगाई छलांग:पुल पर मिली साइकिल और स्कूल बैग, परिजन मौके पर पहुंचे; तलाश जारी

0
1

महराजगंज में रोहिन नदी पर बने त्रिमुहानी पुल से सोमवार को कक्षा सात के एक छात्र के छलांग लगाने की जानकारी मिली है। छात्र के नदी में गिरने की आशंका के बाद सदर कोतवाली और फरेंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग मिला है, जिससे परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। छात्र की पहचान लखरहिया गांव निवासी हिमांशु यादव के रूप में हुई है। वह खुटहा स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हिमांशु सोमवार को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसके त्रिमुहानी पुल पर पहुंचने और वहां से रोहिन नदी में छलांग लगाने की जानकारी सामने आई। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और पुल व नदी के किनारे के क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी है। छात्र की तलाश के लिए नदी में भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। हालांकि, छात्र ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस छात्र के स्कूल जाने के दौरान की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here