Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:सीएचसी में बदली ओपीडी की व्यवस्था, चार बजे तक मिल रही...

Basti News:सीएचसी में बदली ओपीडी की व्यवस्था, चार बजे तक मिल रही सुविधा – Opd System At The Chc Revised; Services Available Until 4 Pm

Basti News:सीएचसी में बदली ओपीडी की व्यवस्था, चार बजे तक मिल रही सुविधा - Opd System At The Chc Revised; Services Available Until 4 Pm

बस्ती। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अब इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी आठ से दो बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित हो रही है। नए समय से मरीजों को दोपहर बाद भी चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है।

नई ओपीडी व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। ओपीडी समय में बदलाव होने से मरीजों को अब उपचार में राहत मिल रही है। उन्हें सुबह अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय में बदलाव के बाद सभी अधीक्षक और चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया गया है।

जिले में परशुरामपुर, हर्रैया, विक्रमजोत, दुबौलिया, कप्तानगंज, मरवटिया, सांउघाट, सल्टौआ, बहादुरपुर, रुधौली, कुदरहा, बनकटी, गौर व भानुपर कुल 14 सीएचसी हैं। इनके अलावा 39 पीएचसी हैं। यहां रोजाना चार से पांच हजार की ओपीडी होती है। साल में दो बार ओपीडी के समय में बदलाव करने का नियम है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलती है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है। ओपीडी में पूरे समय पर्चा बनता है। सीएचसी में दो बजे के बाद इमरजेंसी में पर्चा बनता है। वहीं, अर्बन पीएचसी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ओपीडी चलती है। इनमें, नरहरिया और बरदहिया शामिल हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी में ओपीडी की नई व्यवस्था लागू है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat