Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के लिए सड़क पर उतरे सपाई...

Bahraich News:मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के लिए सड़क पर उतरे सपाई – Samajwadi Party Workers Took To The Streets To Demand The Removal Of The Chief Election Commissioner

जुलूस निकालते व पुतला फूंकते सपाई।

बहराइच। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर सपा का साप्ताहिक आंदोलन बृहस्पतिवार को अंतिम दिन और मुखर हो गया। नारों के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

जिले की सभी विधानसभाओं से आए कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कैसरगंज विधायक आनंद यादव, मटेरा विधायक मारिया शाह, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, केके ओझा और रमेश गौतम के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी रोड स्थित अंबेडकर चौराहा पार्क पहुंचा। करीब दो घंटे तक कचहरी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

अंबेडकर पार्क में हुई सभा में पूर्व मंत्री यासर शाह ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित करना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

सभा के बाद लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान जफरउल्ला खां बंटी, अब्दुल मन्नान, रामजी यादव, शैलेश सिंह शैलू, कफसाल शानू, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, मनुदेवी, अनवर वारसी और मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जुलूस निकालते व पुतला फूंकते सपाई।

Follow @mntnewsbharat