Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लगी:बस्ती के पूरे ओरीराय...

शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लगी:बस्ती के पूरे ओरीराय गांव में 10 से 12 बीघा फसल जली

0
3

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरीराय गांव में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग से 10 से 12 बीघा फसल जल गई।
किसान हरिओम त्रिपाठी और शक्तिधर दूबे के मुताबिक, खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी गन्ने की फसल पर गिरी और आग फैल गई।
किसानों ने नुकसान करीब चार लाख रुपये का बताया है। उनका कहना है कि महीनों की मेहनत से तैयार फसल जल गई।
किसानों ने बिजली विभाग से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बिजली की लाइनों की नियमित जांच और रखरखाव कराने की अपील भी की।