बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरीराय गांव में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग से 10 से 12 बीघा फसल जल गई।
किसान हरिओम त्रिपाठी और शक्तिधर दूबे के मुताबिक, खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी गन्ने की फसल पर गिरी और आग फैल गई।
किसानों ने नुकसान करीब चार लाख रुपये का बताया है। उनका कहना है कि महीनों की मेहनत से तैयार फसल जल गई।
किसानों ने बिजली विभाग से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बिजली की लाइनों की नियमित जांच और रखरखाव कराने की अपील भी की।
BREAKING
NEWS

















