बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर मिश्र गांव में सोमवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। यह निर्माण सार्वजनिक रास्ते पर किया गया था, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा था। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पक्की दीवार को ढहाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के मुताबिक, रविवार (6 सितंबर) को गांव के शिवराम मौर्य और उनके साथियों ने सार्वजनिक रास्ते पर पक्की दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी सूचना पीआरबी के जरिए पुलिस को मिली। गांव के बुद्धिराम मौर्य और अन्य ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई थी, जिससे इलाके में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्रैया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने बुद्धिराम मौर्य की शिकायत पर आरोपी शिवराम मौर्य और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई भी की गई। इसके बाद, उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी के निर्देश पर सोमवार (7 सितंबर) को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस बल की एक टीम गांव पहुंची। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से अवैध निर्माण को हटवाया और रास्ते को फिर से आवागमन के लिए खोल दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। एहतियात के तौर पर मामले से जुड़े दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...

















































