श्यामदेउरवा क्षेत्र के धनहा नायक गांव में शौचालय निर्माण के दौरान बालू और ईंट के टुकड़े हटाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि तीन लोगों ने भाई-बहन की पिटाई की। बहन के सिर में चोट आई, जबकि भाई को अंदरूनी चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी सुनील पाण्डेय की तहरीर के मुताबिक, वह घर में शौचालय बनवा रहे थे। इसी दौरान बालू और ईंट हटाने की बात पर पड़ोसी दुर्विजय, पटीदार संध्या और उनके बेटे ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने सुनील और उनकी बहन को पीटा। आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई।
एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING
NEWS

















