Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बिना OTP और कॉल के खाते से निकले 96-हजार रुपए:बस्ती में एक...

बिना OTP और कॉल के खाते से निकले 96-हजार रुपए:बस्ती में एक मिनट के अंतराल में दो बार हुआ ट्रांजेक्शन, अज्ञात पर केस

0
1

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भेलवल निवासी अमरेन्द्र कुमार सिंह के बैंक खाते से बिना ओटीपी, संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक किए 96 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरेन्द्र का खाता पंजाब नेशनल बैंक की कलवारी शाखा में है। अमरेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक, 12 नवंबर 2026 को शाम 7:57 बजे उनके खाते से 50 हजार रुपए निकाले गए। इसके ठीक एक मिनट बाद 7:58 बजे 46 हजार रुपए का दूसरा ट्रांजेक्शन हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान न तो उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही कोई संदिग्ध कॉल या लिंक मिला। बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिलने के बाद अमरेन्द्र ने बैंक के साथ राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 17 नवंबर को नगर थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को लेन-देन की रसीद और साइबर पोर्टल की पावती भी उपलब्ध कराई। निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी जांच शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2:42 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस डिजिटल जानकारी और ट्रांजेक्शन से जुड़े विवरण के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।