Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नाली नहीं बनने से सड़क पर गंदा पानी जमा:श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर गांव...

नाली नहीं बनने से सड़क पर गंदा पानी जमा:श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर गांव में जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी

0
2

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अचरोरा शाहपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में सीसी सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। सड़क बनने के बाद नालियां नहीं बनाई गईं, जिससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या हो रही है। ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी और नलों का पानी सड़क पर जमा होता है। इससे रास्ते पर गंदगी फैल रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीण सूरज, अजय, आरिफ, ननकऊ और मोहित सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क बनाते समय नाली नहीं बनाई गई। इस वजह से घरों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे नाली बनाने की मांग की है, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या दूर हो सके।