Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शरीर पर मिले चोट के...

Bahraich News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान – Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Injury Marks Found On Body

loader

पयागपुर। जैसौरा गांव निवासी ममता (26) की बुधवार शाम तबियत बिगड़ने के बाद सीएचसी पयागपुर में मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला के गले पर चोट के निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ममता की अचानक तबियत बिगड़ने पर पति विमल शुक्ला उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे थे। पति ने चिकित्सकों को बताया कि ब्लड प्रेशर अधिक होने से उनकी तबीयत बिगड़ी है। चिकित्सकों ने ममता को भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गले पर चोट के निशान मिलने पर चिकित्सकों को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat