Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में तीन पर केस:सिंदुरिया के जगदौर...

कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में तीन पर केस:सिंदुरिया के जगदौर गांव का मामला; घर में घुसकर बेटे के सिर पर लाठी से वार करने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में तीन पर केस:सिंदुरिया के जगदौर गांव का मामला; घर में घुसकर बेटे के सिर पर लाठी से वार करने का आरोप

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने विनोद, सावित्री और अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगदौर निवासी बासुदेव ने कोर्ट में दिए आवेदन में बताया कि 19 मई 2026 की रात करीब 7:30 बजे तीनों लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान विनोद ने उनके बेटे अरुण के सिर पर लाठी से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंची बासुदेव की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। थाने में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे बासुदेव के अनुसार, उन्होंने सिंदुरिया थाने में शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में आवेदन दिया। मामले की मेडिकल रिपोर्ट में सिर में चोट का जिक्र है। शुरुआती जांच में अपराध पाए जाने के बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat