Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी:तेरावा महंत के दुर्गा मंदिर में गाए सोहर...

धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी:तेरावा महंत के दुर्गा मंदिर में गाए सोहर भजन, ग्रामीणों ने रखा व्रत

0
6


श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत तेरावा महंत में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह उत्सव गांव के दुर्गा मंदिर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के लिए व्रत भी रखे। महिला श्रद्धालुओं ने सोहर और भजन गाकर इस पावन पर्व को और भी खास बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here