महराजगंज के चौक थाने की साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 13,140 रुपए उसके खाते में वापस कराए। पुलिस ने बैंक के साथ मिलकर कार्रवाई की।
चौक थाना क्षेत्र के ओबरी निवासी ब्रह्मानन्द यादव पुत्र रामनाथ यादव के साथ 4 अगस्त 2026 को साइबर ठगी हुई थी। उन्होंने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक से संपर्क किया। पोर्टल पर दर्ज रिक्वेस्ट आईडी के आधार पर पुलिस ने रकम खाते में वापस कराने की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, निचलौल के क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह और चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल के निर्देशन में हुई।
टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल थे।
साइबर ठगी के 13,140 रुपए वापस मिले:महराजगंज में चौक थाने की साइबर सेल ने बैंक से संपर्क कर रकम खाते में लौटाई
BREAKING
NEWS
















