Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश BJP State President Pankaj Chaudhary on 2027 UP Election

BJP State President Pankaj Chaudhary on 2027 UP Election

0
1

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का बुधवार को बस्ती जिले में स्वागत किया गया। शाम करीब 4:30 बजे वे हर्रैया पुलिस थाने के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम भाजपा नेता राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में हुआ। भाजपा

.

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, भाजपा नेता चंद्रमणि पांडे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के अध्यक्ष सिद्धांत सिंह और संस्थापक अध्यक्ष रहे डॉ. अरविंद सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और बुके देकर उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बस्ती दौरा है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले का निवासी होने के नाते बस्ती के कार्यकर्ताओं से उनका खास जुड़ाव है। कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और विश्वास के दम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिजली, सड़क और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय बहन-बेटियां शाम को घर से निकलने में असुरक्षित महसूस करती थीं।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 साल के शासन में पात्र परिवारों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिला है। उनके मुताबिक, प्रदेश में सुरक्षा के माहौल के कारण देश-विदेश के उद्योगपति निवेश कर रहे हैं और रोजगार के नए अवसर बने हैं।

इससे पहले पंकज चौधरी ने विक्रमजोत के अवधेश सिंह होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।

हर्रैया के कार्यक्रम के बाद शाम करीब 4:37 बजे वे बस्ती सदर की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस रवाना हुए।