BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ठोकवा में जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण ठप:ग्रामीण परेशान, जेई...

ठोकवा में जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण ठप:ग्रामीण परेशान, जेई ने कहा- बजट की कमी से रुका काम, जल्द होगा शुरू

0
8

जल जीवन मिशन के तहत सरकार का मकसद हर घर तक नल से पानी पहुंचाना था। लेकिन बस्ती जिले के कुदरहा विकासखंड की ग्राम पंचायत ठोकवा में इस योजना की हकीकत कुछ और है। गांव में घर-घर नल तो लगा दिए गए हैं, पर जिस पानी की टंकी से इन नलों में पानी आना था, वह पिछले करीब दो साल से अधूरा पड़ा है। गांव के रास्ते खोदकर पाइप डाले गए हैं। इससे सड़कें खराब हो गई हैं और उन पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इस समस्या से काफी परेशान हैं। ठोकवा गांव के झिनकान निषाद ने बताया कि सालों से पानी की टंकी का निर्माण काम अधूरा पड़ा है। सड़क खोदकर रास्ता खराब कर दिया गया है। शैलेन्द्र पाण्डेय ने भी इस पर नाराजगी जताई है। इस बारे में जेई अभिनव कुमार ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण बजट की कमी के कारण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परियोजना की समय सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी है। फिलहाल, पानी की टंकी का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here