श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर माजरा करियाती पुरवा में 18 नवंबर 2026 को एफएल सीआरपी शीला दीदी ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं को बचत और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शीला दीदी ने कहा कि समूह की महिलाओं को नियमित बचत करनी चाहिए। इससे समूह मजबूत होता है और जरूरत पड़ने पर मदद मिलती है।
उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ बताए। शीला दीदी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी समूह की हर महिला को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि उन्हें समूह के जरिए यह नौकरी मिली है और वह महिलाओं की सेवा कर रही हैं।
बैठक में शामिल महिलाओं ने नियमित बचत करने और योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया।
स्थान: ग्राम पंचायत रामपुर माजरा करियाती पुरवा, जमुनहा, श्रावस्ती
रिपोर्ट: मीना यादव
BREAKING
NEWS

















