शुक्रवार शाम चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर कला में एक बाइक हादसे में नेपाली युवक रुपविजय (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी चौक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रुपविजय नेपाल के नवलपरासी जिले के रामग्राम दुइ का रहने वाला है। वह चौक थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा निवासी सोमनाथ के घर रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार शाम वह बाइक से महराजगंज जा रहा था, तभी केवलापुर कला के मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने रुपविजय के परिचित सोमनाथ को भी अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जगदौर सीएचसी में महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ का गठन:अंकिता पटेल अध्यक्ष और निदा खान महामंत्री चुनी गईं; सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन › नोएडा में खुलेगा टेस्ला का नया एक्सपीरियंस सेंटर:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा दायरा, जानें लोकेशन और सुविधाएं – Tesla Announces Noida Experience Centre: Expanding Retail Footprint Across Delhi-ncr › Basti News:गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र में होंगे विविध कार्यक्रम – Various Programs To Be Held At Gayatri Shaktipeeth During Navratri › Bahraich News:डग्गामार वाहन बने नासूर, रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन – Illegal Transport Vehicles Become A Menace; Roadways Employees Stage Protest“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














