बहराइच के नानपारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ‘क्षितिजा—आंगन से अंतरिक्ष तक’ विषय पर युवती सम्मेलन किया। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा मुख्य अतिथि रहीं और नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। बलहा विधायक सरोज सोनकर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। प्रतियोगी परीक्षा कार्य की क्षेत्रीय संयोजक अंशिका सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने युवतियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन का मकसद युवतियों को पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, सामाजिक सेवा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सांसद अक्षयवर लाल गोंड की पत्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एबीवीपी के अंकुर राठौर और आकाश पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय,कृपा राम वर्मा,तीरथ राम साहू,आनन्द रस्तोगी,डा निधि वर्मा सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुवा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:मतदाता सूची में संशोधन पर हुई चर्चा – Discussion Held On The Revision Of The Voter List › Basti News:स्थिर हुई सरयू, पटरी पर लौटने लगी लोगों की दिनचर्या – The Saryu Has Stabilized, And People’s Daily Lives Are Beginning To Return To Normal › Basti News:राष्ट्रीय पुस्तक मेले में हर्रैया के गौरव ने बढ़ाया मान – Harraiya’s Pride Increased Its Prestige In The National Book Fair › Basti News:महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न – Awareness Program Concludes At The College“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











