दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड आपदा के समय बचाव और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्काउट अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार गुप्त ने की। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को समाजसेवा, आपदा प्रबंधन और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को टेंट बनाना, रस्सियों में गांठें लगाना और आपदा व दुर्घटना के समय बचाव के तरीके सिखाए गए। स्काउट शिक्षक उमेश कुमार और कुमारी रिया जायसवाल ने व्यावहारिक जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शेषनाथ, आशुतोष कुमार, तबारक अली, विनोद कुमार यादव, शैलेश मधुकर, विनोद कुमार विमल और स्काउट शिक्षक नरसिंह कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› यूपी:निर्विरोध निर्वाचित हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा- उपलब्धि कल्याण सिंह को समर्पित – Up: Cabinet Minister Dharampal Singh Elected Unopposed In Rajya Sabha Elections, Said- Achievement Dedicated T › Basti News:लेखपालों के ऑनलाइन कार्य बहिष्कार से 12 हजार आवेदन अटके – 12,000 Applications Stalled Due To Online Work Boycott By Lekhpals › Bahraich News:एआई से अश्लील फोटो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल – Teenager Blackmailed After Ai-generated Obscene Photos Were Created › Shravasti News:सपाइयों ने मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस – Sp Members Observed Kanshiram’s Parinirvana Diwas“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















