चौक नगर पंचायत को लंबे इंतजार के बाद पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गया है। मनोज कुमार प्रियदर्शी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। उनके आने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले मई से नगर पंचायत का काम उधार के अधिकारियों के भरोसे चल रहा था। तत्कालीन ईओ ओमप्रकाश यादव के तबादले के बाद से पूर्णकालिक अधिकारी नहीं था, जिससे प्रशासनिक और विकास कार्यों में दिक्कतें आ रही थीं। मनोज कुमार प्रियदर्शी इससे पहले झांसी के टोडी फतेहपुर नगर पंचायत में तैनात थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को लागू करना, साफ-सफाई सुधारना और रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया ने नए ईओ का स्वागत किया। इस दौरान मनोज यादव, आकाश कन्नौजिया, विजय यादव, रजत सिंह, अमित, मनोज पटेल, अंगद सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› यूपी:निर्विरोध निर्वाचित हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा- उपलब्धि कल्याण सिंह को समर्पित – Up: Cabinet Minister Dharampal Singh Elected Unopposed In Rajya Sabha Elections, Said- Achievement Dedicated T › Basti News:लेखपालों के ऑनलाइन कार्य बहिष्कार से 12 हजार आवेदन अटके – 12,000 Applications Stalled Due To Online Work Boycott By Lekhpals › Bahraich News:एआई से अश्लील फोटो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल – Teenager Blackmailed After Ai-generated Obscene Photos Were Created › Shravasti News:सपाइयों ने मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस – Sp Members Observed Kanshiram’s Parinirvana Diwas“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















