महराजगंज में आने वाले त्योहारों को देखते हुए गुरुवार को बुद्धा सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई निर्देश दिए। बैठक में जिले के धर्मगुरु, व्यापार मंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की। DM ने नगर पालिका को पूजा स्थलों और जुलूस के रास्तों पर साफ-सफाई, बिजली और पीने के पानी का इंतजाम करने को कहा। SP ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी। अधिकारियों ने साफ किया कि कोई नई परंपरा शुरू करने की इजाजत नहीं होगी। सभी को तय नियमों का पालन करना होगा। अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी और उन पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:बस्ती में प्रवर्तन अभियान, 115 वाहनों का चालान, 17 सीज – Enforcement Drive In Basti: 115 Vehicles Fined, 17 Impounded › Basti News:सैफाई में हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, ट्रायल में बहाया पसीना – Hockey Players To Showcase Talent In Saifai; Sweated It Out During Trials › Basti News:पंडालों में अग्नि और बिजली सुरक्षा के निर्देश – Fire And Electrical Safety Instructions In Pandals › Basti News:किसान अधिकार यात्रा स्थगित – Farmers’ Rights March Postponed“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














