महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के कटका गांव में गुरुवार शाम ट्रैक्टर के नीचे आने से दो साल के हिमांशु की मौत हो गई। वह छठ पूजा के निमंत्रण पर रिश्तेदार के घर आया था। कटका ग्राम सभा के प्रधान अरवेश कुमार के घर छठ पूजा का निमंत्रण था। वहां सिसवा कस्बे के जितेंद्र का परिवार भी आया था। जितेंद्र की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपनी ननद के घर पहुंची थीं। शाम करीब 5 बजे हिमांशु घर के आंगन में खेल रहा था। परिसर में ट्रैक्टर खड़ा था और कुछ बच्चे उसके पीछे खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया हिमांशु के ऊपर चढ़ गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा आदर्श करीब छह साल का है और छोटा बेटा हिमांशु करीब दो साल का था।
BREAKING
NEWS
















