श्रावस्ती में गुरुवार को नेपाल के लुंबिनी से पहुंचे करीब 14 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों के दल ने भगवान बुद्ध की गंध कुटी में कमल के पुष्प अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने मानव समाज के कल्याण और विश्व शांति की कामना करते हुए प्रार्थना की। बौद्ध तीर्थ प्रबंधन के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने ‘साधु-साधु’ का उच्चारण करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। जेतवन महाबिहार के पवित्र स्थलों के किए दर्शन नेपाल से आए बौद्ध अनुयायियों ने जेतवन महाबिहार परिसर स्थित गंध कुटी, आनंद बोधि वृक्ष, अनाथपिंडक स्तूप और सूर्यकुंड सहित विभिन्न पवित्र स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कमल के पुष्प अर्पित किए। भिक्षुओं ने श्रावस्ती को सत्य, शांति और पवित्रता का प्रतीक बताते हुए इसकी आध्यात्मिक महत्ता की सराहना की। करीब 38 देशों के बौद्ध मंदिर स्थापित स्थानीय जानकारों के मुताबिक, श्रावस्ती में करीब 38 देशों के बौद्ध मंदिर स्थापित हैं। यहां हर सप्ताह अलग-अलग देशों से बौद्ध अनुयायी और श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा आसपास के जनपदों से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक विभिन्न देशों से आने वाले अधिकांश बौद्ध पर्यटक लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से श्रावस्ती आते हैं। यहां से वे अन्य बौद्ध तीर्थस्थलों तक जाने के लिए टूर एंड ट्रैवल की सुविधाओं का भी उपयोग करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अनुयायियों की लगातार आमद से श्रावस्ती की वैश्विक धार्मिक पहचान और पर्यटन की संभावनाओं को मजबूती मिल रही है।
नेपाल से आए बौद्ध-अनुयायियों ने विश्व शांति की कामना की:श्रावस्ती में भगवान बुद्ध की गंध कुटी में की गई विशेष प्रार्थना
BREAKING
NEWS
















