Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती पुलिस ने छात्रों और आमजन को यातायात नियम बताए:चैलाही के स्कूल...

श्रावस्ती पुलिस ने छात्रों और आमजन को यातायात नियम बताए:चैलाही के स्कूल में मीट एंड ग्रीट अभियान; राह-वीर योजना और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

0
3

प्रभारी यातायात मो. शमीम के नेतृत्व में 19 नवंबर 2026 को चैलाही के पंडित ब्रह्म दत्त हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लाउड हेलर और अन्य माध्यमों से यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्हें शासन की राह-वीर योजना और इसके तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताया गया। छात्रों को सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने और उनकी जान बचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। साथ ही, तय गति सीमा में वाहन चलाने, तेज गति और लापरवाही से बचने और शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े पर्चे बांटे और यातायात संकेतों के बारे में बताया। विद्यार्थियों से खुद नियमों का पालन करने और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में प्रभारी यातायात ने आम लोगों को इकट्ठा कर यातायात नियमों से जुड़े पर्चे बांटे। उन्हें सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।