महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे के शांतिनगर मोहल्ले में चोरों ने सर्राफा कारोबारी सुशील वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
.
चोर दुकान में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
ठूठीबारी में 20 घंटे के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही चोरियों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने रात की गश्त पर सवाल उठाए हैं।
व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, चौराहों और बाजारों में निगरानी मजबूत करने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
BREAKING
NEWS
















