श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के मदारा गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया।
.
जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट होने लगी।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया।
सीएचसी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
BREAKING
NEWS
















